{"_id":"b34c22fa4f338cd3bb8496fd7fed2e47","slug":"johar-day-program-in-rampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम ने की अजमत की पढ़ाई का जिम्मा लेने की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम ने की अजमत की पढ़ाई का जिम्मा लेने की पेशकश
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
यौम-ए-जौहर पर गुरुवार को अपने गीतों से समा बांधने वाले एवं हर श्रोता को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध कर देने वाले गायक अजमत हुसैन की शिक्षा और अन्य खर्च मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की ओर से वहन किए जाने की घोषणा की गई।
प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि अजमत हुसैन के परिजन राजी हैं तो उसके शहर में रहने और बेसिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक का खर्च ट्रस्ट वहन करेगा। अजमत को शिक्षा के दौरान यदि कहीं भी किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जाना होगा तो उसे इसकी भी छूट दी जाएगी।
यौम-ए-जौहर पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विवि और रामपुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के उत्साह को देखकर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के चेहरे पर भी खुशी साफ दिख रही थी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक दीर्घा से तालियां भी खूब गूंज रही थीं।