फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jio tagging of 124 paddy purchase centers started

Rampur News: 124 धान क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग शुरू

Tue, 08 Aug 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jio tagging of 124 paddy purchase centers started
रामपुर। जिले में 124 केंद्रों पर धान की खरीद की तैयारी है। यहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदा जाएगा। इसके लिए सोमवार को सभी केंद्रों की जियो टैगिंग शुरू कर दी गई। जियो टैगिंग के माध्यम से मंडी स्थल से केंद्रों की दूरी का सत्यापन होगा।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इससे पहले खाद्य एवं वितरण विभाग तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के अनुमोदन पर जिले में अभी 124 धान क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। आगे चलकर इनकी संख्या बढ़ सकती है। बारहाल, तैयारियों के क्रम में प्रस्तावित 124 केंद्रों की जियो टैगिंग का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया। इसके लिए टीमों ने केंद्र स्थल पर पहुंचकर सत्यापन किया। जिला खाद्य एवं वितरण अधिकारी कौशल देव ने बताया कि धान खरीद केंद्रों की जियो टैगिंग कराई जाएगी। जिसे हेराफेरी को रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि किसान धान बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन धान नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


पीएफएमएस पोर्टल से होगी धान खरीद
धान की खरीद इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंटर ऑफ पर्चेज यानी ई-पॉप मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इतना ही नहीं धान की खरीद पीएफएमएस पोर्टल के जरिए की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से की गई धान की खरीद का भुगतान किसान के खाते में 72 घंटे के अंदर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष 138 केंद्रों पर खरीदा गया था धान
पिछले वर्ष 2022 में 138 केंद्रोें पर धान की खरीद हुई थी। शासन ने तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रामपुर को दिया था। जिसमें शुरुआती दिनों में लड़खड़ाने के बाद लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई थी। इस बार दोबारा से शासन लक्ष्य जारी करेगा।


इन एजेंसियों के खोले गए केंद्र

पीसीएफ-51
खाद्य विभाग-26
पीसीयू-34
यूपीएसएस-11
एफसीआई-02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed