{"_id":"42fbacd77d075d40c22962a8d0834bbc","slug":"jila-panchayat-chunav-counting-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक के मौजूदा सभी जिला पंचायत सदस्य हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक के मौजूदा सभी जिला पंचायत सदस्य हारे
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के छह वार्डों के लिए हुए चुनाव में कोई मौजूदा सदस्य अपनी कुर्सी नहीं बचा पाया। तीन सीट पर सपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं और तीन पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है। मिलक क्षेत्र स्थित जिला पंचायत के वार्ड-31 से मौजूदा सदस्य रामांशकर पांडेय बसपा समर्थित प्रत्याशी थे। वो अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए।
उनको सपा समर्थित प्रत्याशी मिस्बा उल हसन खां ने हराया। इसके अलावा मौजूदा जिला पंचायत सदस्य भूरी देवी कश्यप ने वार्ड-32 से बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर निर्दलीय त्रिवेनी देवी को जीत मिली है।
मौजूदा जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण गुप्ता वार्ड-30 से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर सपा समर्थित प्रत्याशी लाखन सिंह को जीत मिली है। वार्ड-35 से जिला पंचायत के सदस्य रहे स्वर्गीय डा. शंकरलाल की पत्नी सुषमा पटेल निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। पति की विरासत काम आई और वो चुनाव जीत गईं।
विज्ञापन
उन्होंने डीसीबी के पूर्व चेयरमैन बसपा नेता अमरीश पटेल के भांजे रजनीश पटेल को हराया। वार्ड-33 से जिला पंचायत सदस्य रहे स्व. फैय्याज खां की पत्नी शाहिदा बेगम चुनाव लड़ी थीं। वो भी चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहताश मौर्य को हराया।
जिला पंचायत के वार्ड-34 से बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह सागर चुनाव हार गए हैं। जिला पंचायत सदस्य रहीं स्व. दर्शनवती के पति जागन सिंह जिला पंचायत के वार्ड-34 से चुनाव लड़े थे, लेकिन वो भी हार गए। उन्हें निर्दलीय नेहा कश्यप ने हराया।