{"_id":"69c2eafc8d9bb11ca809bdd1","slug":"je-death-case-statements-of-several-employees-recorded-police-busy-gathering-evidenceje-death-case-statements-of-several-employees-recorded-police-busy-gathering-evidence-rampur-news-c-282-1-rmp1016-167099-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई मौत प्रकरण : कई कर्मचारियों के बयान दर्ज, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई मौत प्रकरण : कई कर्मचारियों के बयान दर्ज, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
Wed, 25 Mar 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। सैफनी बिजली घर पर तैनात जूनियर इंजीनियर रविंद्र मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को इस प्रकरण में शाहबाद के कई बिजली कर्मियों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए। साथ ही, पुलिस विभिन्न साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है।
गौरतलब है कि चार दिन पहले जेई रविंद्र मिश्रा ने बिलारी रोड स्थित एक किराये के मकान के कमरे में चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों ने पत्नी पर उत्पीड़न और मानसिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक के परिजनों के अनुसार, दंपती के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के चलते आए दिन झगड़ा होता था, जिससे रविंद्र मिश्रा मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद देर रात उन्होंने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी क्राइम इंस्पेक्टर जयवीर यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटनास्थल से बरामद चादर और अन्य नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
इसके अलावा, विभागीय कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पुलिस टीम संबंधित तथ्यों की पुष्टि के लिए शाहजहांपुर भी जाएगी।