{"_id":"5abd34414f1c1bc7618b46be","slug":"jauhar-university-issue-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व परिषद ने तलब किए मूल अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व परिषद ने तलब किए मूल अभिलेख
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौहर विश्वविद्यालय में ग्राम सभाओं के चकरोड की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने के मामले में राजस्व परिषद इलाहाबाद ने प्रशासन से मूल अभिलेख तलब कर लिए हैं। इसमें चकरोड के खाता संख्या और अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं। इन मूल दस्तावेजों को तहसीलदार इलाहाबाद लेकर जाएंगे।
पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में चकरोड की जमीन भी शामिल है। आरोप है कि आजम खां ने मंत्री पद पर रहते हुए गलत तरीके से चकरोड की जमीन को यूनिवर्सिटी में शामिल करा लिया था। इस संबंध में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष आकाश सक्सेना हनी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे, जिसमें आरोप सही पाए। इस पर मुरादाबाद मंडल के आयुक्त ने जिलाधिकारी को राजस्व परिषद में वाद दायर करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने एक साथ चार वाद दायर करा दिए थे। राजस्व परिषद ने जिलाधिकारी की दलील को सही मानते ही वाद चलाने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
अब इस मामले में परिषद ने जिला प्रशासन से चकरोड से संबंधित सभी मूल दस्तावेज तलब किए हैं। इसमें चकरोड के नंबर, रकबा आदि का पूरा ब्योरा मांगा है। इसको लेकर परिषद ने एसडीएम टांडा और सदर को निर्देश जारी कर दिए हैं। अफसर मूल दस्तावेजों की फाइलें मंगाकर उनका अध्ययन कर रहे हैं।