फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jam in tanda,tourist puzzled

टांडा में जाम से राहगीर परेशान

Tue, 19 Jun 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 19 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
jam in tanda,tourist puzzled
टांडा के सदर बाजार मे अतिक्रमण के चलते लगा जाम। अमर उजाला

विज्ञापन
 नगर के बीच से गुजर रहे मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित सदर बाजार में अतिक्रमण की समस्या काफी समय से बनी हुई है। जिस से निजात पाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कई बार अभियान चलाकर प्रयास किए गए हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए इस और कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों द्वारा हर स्तर पर जाम की समस्या मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है। इसके चलते पालिका व  तहसील प्रशासन द्वारा करीब 6 माह पूर्व चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान रोड के दोनों ओर पीली पट्टी नाले से 2 फीट जगह छोड़कर पीली पट्टी डाली गई थी अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि जो भी दुकानदार पीली पट्टी के बाहर सामान पाया गया उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


जिसके कुछ दिन तक तो दुकानदार पीली पट्टी के दायरे में ही अपना सामान रखते रहे। बही पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा अनदेखी करने के साथ ही दुकानदारों ने पुन:  रोड तक अपनी दुकान का सामान ,फड़, ठेला  आदि लगाकर मार्ग को तंग कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed