{"_id":"5b917c18867a557eca09026c","slug":"jam-in-bilaspur-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पेड़ कटने से जाम में पांच घंटे फंसे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पेड़ कटने से जाम में पांच घंटे फंसे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर पेड़ कटने के दौरान जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे निर्माण को लेकर हाईवे किनारे खड़े पेड़ों का कटान चल रहा है। बृहस्पतिवार को पेड़ों के कटान को लेकर हाईवे पर वाहन पांच घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे, जिसके कारण यात्रियों को बेहद परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही रुद्रबिलास पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में नैनीताल हाईवे किनारे के पेड़ों का कटान शुरु हुआ। पेड़ों के कटान के दौरान पेड़ बार बार हाईवे पर गिर रहे थे। इस दौरान पेड़ काटने वाले लोग हाईवे पर यातायात को रुकवा रहे थे। पेड़ों के हाईव से हटने के बाद यातायात सुचारु करवा रहे थे।
इस दौरान जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल था। शाम तक पेड़ों के कटने का सिलसिला चालू रहा। पूरे दिन में करीब पांच घंटे से अधिक वाहन जाम में फसे रहे, जिसके कारण यात्रियों को बेहद परेशानी हुई। कोतवाली पुलिस का कहना है पेड़ों की कटान की वजह से जाम लगा था, पेड़ों की लकड़ी को हाईवे से हटाकर यातायात चालू कर दिया गया था।