{"_id":"575c63c54f1c1b853a9c531f","slug":"jam-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खराब होने से हाईवे पर सात घंटे लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खराब होने से हाईवे पर सात घंटे लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर शनिवार को एक ट्रक खराब होने से सात घंटे से अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। इससे करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। नगर की ओर जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे नजर आए। जाम खुलवाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
नैनीताल हाईवे पर सुबह दस बजे अहरो तिराहे के पास रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। इससे हाईवे पर वाहनों कतारें लग जाने से जाम लग गया। रुद्रपुर-रामपुर की ओर हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया।
हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम पांच बजे तक खुलवाया। कोतवाली इंचार्ज एस के वर्मा ने बताया कि साप्ताहिक पैठ व हाईवे पर चलने वाले छोटे वाहनों के चालकों की आगे निकलने की होड़ के चलते जाम लगा है।