फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jain community celebrated the day of Uttam Satya Dharma

Rampur News: जैन समाज ने मनाया उत्तम सत्य धर्म का दिन

Thu, 12 Sep 2024 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jain community celebrated the day of Uttam Satya Dharma
रामपुर। जैन धर्म के अनुयायियों ने अगले दिन उत्तम सत्य धर्म का दिन धूमधाम से मनाया। सुबह से मंदिरों में श्रीजी का पूजन और अभिषेक के साथ प्रछाल कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सुबह श्रीजी का अभिषेक और प्रछाल का कार्यक्रम हुआ, जिसमें दिनेश जैन, पंकज जैन, संजय जैन, महेश जैन, शिखर जैन, मथुरा से आए पं. अमन शास्त्री, अमित जैन, जितेंद्र जैन, सर्वेश खंडेलवाल ने श्रीजी का पूजा प्रक्षालन किया, जिससे मंदिर भजनों से गुंजायमान हो गया। इसके बाद कुंडलपुर में भजनों पर भक्तों ने थिरक कर भाव नृत्य किया। इस दौरान बताया कि आज का दिन सत्य धर्म को अपने अंदर अंगीकार करने का है। बताया कि मान माया जैसी बुरी आदतों को अपनी आत्मा से बाहर निकाल फेंकना है, क्योंकि आत्मा अमर है और शरीर नश्वर है। इस दौरान बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़ पर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सीमा जैन, अलका जैन, नीता जैन, निधि जैन, सुमन जैन, नेहा जैन, प्रतीक जैन, रामा विनीत जैन, शिखा जैन, संजू जैन, पूनम जैन, आंचल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed