{"_id":"67cca0ee8221375c2407bb02","slug":"issar-laughed-like-raavan-bindu-became-hanuman-rampur-news-c-282-1-rmp1004-141156-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: इस्सर ने किया रावण जैसा अट्टाहस, हनुमान बन आए बिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: इस्सर ने किया रावण जैसा अट्टाहस, हनुमान बन आए बिंदू
Sun, 09 Mar 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
रठौंडा मेंले में राम स्वरूप की आरती करते राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। संवाद
- फोटो : संवाद
मिलक (रामपुर)। रठौंडा मेले के रंगमंच पर शनिवार शाम को टीवी कलाकारों ने हे-राम रामायण की संपूर्ण गाथा की प्रस्तुति दी। टीवी कलाकार पुनीत इस्सर ने रावण और बिंदू दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक चले कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल दर्शकों से भरा रहा।
शनिवार को हे राम रामायण कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान राम के जन्म से राज्य अभिषेक तक का वर्णन किया। जिसमें भगवान राम के चौदह वर्ष वनवास और रावण की भोले नाथ की भक्ति की कथा की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान श्री राम के जन्म से लेकर सीता विवाह, वनवास और राम-रावण के युद्ध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान सूर्पनखा के नासिका छेदन की लीला का मंचन किया गया। रावण की भूमिका में पुनीत इस्सर, राम की भूमिका में सिद्धांत इस्सर, हनुमान की भूमिका में बिंदु दारा सिंह, सीता की भूमिका में समीक्षा ने निभाई। मंचन में रामायण के सभी प्रमुख पात्रों को बहुत ही सुंदरता और आकर्षण के साथ प्रस्तुत किया। इसमें राम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, सीता और रावण की भूमिकाएं बहुत ही महत्वपूर्ण थीं। मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
-- -- -- -- -- -- -- --
यह रहे मौजूद
कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, सुनीता सैनी, मोहनलाल सैनी, संजीव अग्रवाल, महासिंह राजपूत, टेकचंद गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, हरीश गंगवार, पूर्व विधायक वीना भारद्वाज, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, सुरेश गंगवार,ऋषि पांडे,रजनीश पटेल,दिनेश शर्मा,अशोक बिश्नोई, कृष्ण अवतार लोधी,धर्मवीर मित्तल,चंद्र प्रकाश शर्मा, रियासत अली, दिलीप अरोड़ा, सोनू लोधी, जलालुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले कलाकार : रामायण पवित्र ग्रंथ, हमें देता है सीख
रंगमंच पर रामायण का मंचन करने वाले कलाकारों ने कहा कि हम सब बहुत ही खुश हैं कि हमें हे राम रामायण के मंचन का आयोजन करने का अवसर मिला। रामायण एक बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो जीवन में संस्कारों की प्रेरणा देने के साथ महत्वपूर्ण सबक सिखाता है। कहा कि हम इस मंचन की पूरी टीम को बधाई देते हैं, जिन्होंने इसे इतनी सुंदरता और आकर्षण के साथ प्रस्तुत किया है। यह मंचन दर्शकों को बहुत ही पसंद आएगा और उन्हें रामायण की कहानी के बारे में जानने का अवसर मिल रहा है। सभी दर्शकों ने मंचन की बहुत ही प्रशंसा की और कहा कि यह एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक प्रस्तुति थी।
आज होगी ब्रज की होली की विशेष प्रस्तुति
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी ने बताया कि रविवार को रठौंडा मेले में ब्रज की होली की विशेष प्रस्तुति होगी। इसमें मथुरा आकाशवाणी के कलाकार सत्य नारायन का ग्रुप शामिल होगा। ये मेला 25 फरवरी से चल रहा है, जो 12 मार्च तक चलेगा।