फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Iron girder collided with high tension line, young man died due to electric shock

Rampur News: हाईटेंशन लाइन से लोहे का गर्डर टकराया, करंट से युवक की मौत

Mon, 16 Jun 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Iron girder collided with high tension line, young man died due to electric shock
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव निवासी नरेश शनिवार की शाम छत पर शटरिंग का काम करते समय हाईटेंशन लाइन से गर्डर टकराने पर करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम नरेश छत पर शटरिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान लोहे का गर्डर पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे नरेश करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए और छत से नीचे गिर गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed