{"_id":"640cdb1d29c03dd7b305a165","slug":"investor-smit-proposal-rampur-news-c-15-1-82161-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निवेश के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निवेश के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले निवेश के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की तैयारी उद्योग विभाग ने शुरू कर दी है। क्योंकि अगस्त माह में आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इस बात की समीक्षा की जाएगी कि इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले प्रस्तावों में से कितने को धरातल पर उतारा गया। विभाग की योजना अगस्त माह तक 25 से 30 फीसदी प्रस्तावों को धरातल पर उतार देने की है।
प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिए हर जिले में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसके बाद फरवरी माह में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था। जिले में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में लगभग सात हजार करोड़ रुपये के 219 निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन प्रस्तावों को अब धरातल पर उतारने योजना पर अमल किया जा रहा है। इसके लिए उद्योग विभाग के अधिकारी निवेशकों से संपर्क कर उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द औद्योगिक इकाइयों का निर्माण शुरू कराया जा सके। इसके लिए इन्वेस्टमेंट इंप्लीमेंटेशन यूनिट भी स्थापित कर दी गई। प्रदेश सरकार की योजना लोकसभा के चुनावों के पहले निवेश के अधिक से अधिक प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की है। ताकि इसकी लोकसभा के चुनाव में इस बात को लोगों के सामने रखा जा सके कि सरकार यूपी को तरक्की के रास्ते पर ले जा रही है। साथ ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर विपक्ष के आरोपों को जवाब दिया जा सके।
उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में लगभग सात हजार रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। सभी निवेशकों से संपर्क कर उनको कार्य शुरू करने के लिए कहा जा रहा है। ताकि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से निवेश के 25 से 30 फीसदी प्रस्तावों को पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि मई तक दो राइस मिलों के शुरू हो जाने की उम्मीद है। साथ ही बिलासपुर में टेक्सटाइल की दो यूनिटों के जो प्रस्ताव आए हैं उनके कार्य भी पूरे हो चुके हैं। उद्यमियों और निवेशकों को उनके प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने में जो दिक्कत आ रही है उसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।