फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Investigation report of private labs will also be valid for admission at the counting venue, Kovid-19 will have to be examined within 72 hours

मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए निजी लैबों की जांच रिपोर्ट भी होगी मान्य, 72 घंटों के भीतर करानी होगी कोविड-19 की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of private labs will also be valid for admission at the counting venue, Kovid-19 will have to be examined within 72 hours
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जाने वाले मतगणना एजेंटों और प्रत्याशियों के लिए पास तो अनिवार्य होगा ही, इसके अलावा कोविड-19 की जांच भी करानी होगी। एजेंटों को अपने साथ निगेटिव जांच की रिपोर्ट लेकर जानी होगी, जिसके बाद ही उन्हें मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। यह जांच भी 72 घंटों के भीतर की होनी चाहिए। साथ ही निजी लैबों की जांच रिपोर्ट को भी मान्य करार दिया गया है। इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने भी आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए रामपुर में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। रामपुर में छह विकास खंड क्षेत्र में मतदान हुआ था। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले गए थे, जिसके बाद दो मई को मतगणना होगी। चमरौआ और सैदनगर विकास खंड क्षेत्र की मतगणना रामपुर मंडी समिति में होगी, जबकि शाहबाद, मिलक और बिलासपुर की मतगणना संबंधित मंडी समितियों में होगी। स्वार क्षेत्र की मतगणना सेंटफ्रांसिस स्कूल में होगी। दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना कार्य समाप्ति तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मतगणना व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार, गणना अभिकर्ताओं का प्रवेश सक्षम अधिकारी द्वारा पहचान पत्र जारी करने के बाद ही होगा। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मतगणना स्थल पर जाने वाले प्रत्येक गणना एजेंट को तभी प्रवेश मिलेगा, जब उनके पास कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट होगी। वह भी 72 घंटों के भीतर की। यदि किसी की जांच रिपोर्ट इससे पहले की हुई, तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed