फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Investigation of the case of a teacher sleeping in class was handed over

Rampur News: क्लास में सो रहे शिक्षक के मामले की जांच सौंपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Investigation of the case of a teacher sleeping in class was handed over
मसवासी(रामपुर)। कक्षा में कुर्सी पर बैठकर सोते हुए शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। बीएसए कल्पना देवी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच स्वार के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

मामला ग्राम भूबरा मुस्तेहकम के मजरा सीतारामपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। बताया गया कि विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षक क्लास में सो रहे थे। उसी दौरान एक छात्र ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक बच्चों के साथ मारपीट भी करते हैं। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को मामला जब अखबारों की सुर्खियां बना तो विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed