फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Investigation begins into fraud in the name of animal husbandry scheme

Rampur News: पशु पालन योजना के नाम पर ठगी के मामले की जांच शुरू

Sun, 19 Apr 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins into fraud in the name of animal husbandry scheme
शाहबाद। पशुपालन योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर लोगों से 10 से 20 लाख रुपये ठगकर फरार हुए युवक की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। मामले में युवक के नेटवर्क और सहयोगियों का पता लगाने के लिए सीडीआर खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी बताने वाला एक युवक करीब दो माह पहले शाहबाद आया था। उसने किराए पर कमरा और दुकान लेकर लोगों को भरोसे में लिया और पशुपालन योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देना शुरू किया। इसके बाद उसने लोगों से 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की रकम वसूलनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

लोग ठगी का अंदाजा लगा पाते, उससे पहले ही युवक अपना दफ्तर बंद कर करीब 10 से 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस युवक की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। सीडीआर के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ठगी में और कौन-कौन शामिल थे। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed