फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Interrogation of Shahzad's family arrested for espionage

Rampur News: जासूसी में गिरफ्तार शहजाद के परिवार से पूछताछ

Tue, 20 May 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 20 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of Shahzad's family arrested for espionage
टांडा (रामपुर)।
विज्ञापन

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में यूपी एटीएस ने टांडा निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया है। मसालों के व्यापार की आड़ में वह सीमा पार तस्करी और जासूसी गतिविधियों में शामिल था। अब इस गिरफ्तारी के बाद टांडा पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसके परिवार से लगातार पूछताछ कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, शहजाद कई बार पाकिस्तान गया था और वहां आईएसआई एजेंटों से संपर्क में आया। वह भारतीय सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। एटीएस की कार्रवाई के बाद शहजाद के कॉल डिटेल्स, पासपोर्ट और वीजा संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस भी उसके पारिवारिक और सामाजिक संपर्कों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शहजाद पर यह भी आरोप है कि उसने पाक एजेंटों को भारतीय सिम कार्ड दिलाने में मदद की और कुछ संदिग्ध लोगों को अवैध रूप से सीमा पार भेजने का प्रयास किया था। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं शहजाद के संपर्क में और लोग तो नहीं हैं। जांच अभी जारी है और जल्द ही कई और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जासूस शहजाद को अदालत ने भेजा जेल
लखनऊ।
मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए आईएसआई के जासूस शहजाद को अदालत ने 31 मई तक की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एटीएस उसे जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके पास से बरामद मोबाइल को एटीएस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। बता दें कि एटीएस ने रविवार को रामपुर निवासी शहजाद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह तस्करी की आड़ में कई बार पाकिस्तान आता-जाता रहा है। वहां कई आईएसआई के एजेंट्स से संपर्क होने पर वह जासूसी करने के साथ बाकी एजेंट्स को रकम भेजने का भी काम करने लगा। खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुई थीं, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
पत्नी बोली, आरोप निराधार

टांडा। मोहल्ला आजादनगर निवासी शहजाद पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान से लेडीज सूट और अन्य सामान लाकर बेचने का काम करता था। शनिवार को पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन रविवार को मोबाइल लौटाने के बहाने उसे मुरादाबाद बुलाकर फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पत्नी राजिया ने सभी आरोपों को निराधार बताया और सरकार से न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना है कि अगर वे विदेशी धन से लाभ कमा रहे होते, तो दस साल में घर बनाते समय उन्हें इतनी मुश्किलें नहीं झेलनी पड़तीं। पुलिस ने शहजाद के घर पहुंचकर छानबीन की। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया है और लोग इस मसले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
पड़ोसी बोले- अच्छा था व्यवहार : शहजाद की गिरफ्तारी के बाद से मोहल्ला आजादनगर में खामोशी है। बताया जा रहा है कि शहजाद पहले पाकिस्तान से सामान मंगाकर बेचता था और गाड़ी चलाने के साथ-साथ कभी-कभार कंबल भी बेचा करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहजाद का व्यवहार सभी से अच्छा था और वह कभी किसी विवाद में नहीं पड़ा। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा है और दस वर्षों से एक सामान्य मकान बना रहा है, जो बंटवारे में मिली ज़मीन पर खड़ा हो रहा है। उसकी पत्नी और बच्चे भी पाकिस्तान गए थे, लेकिन उनका कहना है कि यह केवल पारिवारिक मुलाकात के लिए था।
कॉल डिटेल्स और लेनदेन की भी जांच

टांडा। पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद टांडा एक बार फिर सुर्खियों में आया है। बीते कुछ महीनों से कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े युवकों के खिलाफ गंभीर आरोपों में एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। पाकिस्तान के लिए जासूसी, धर्मांतरण और आतंकी फंडिंग जैसे गंभीर मामलों में कस्बे के कई युवकों के नाम सामने आ चुके हैं। ताजा मामला टांडा निवासी शहजाद से जुड़ा है। शहजाद को एटीएस ने रविवार को ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शहजाद मसालों के व्यापार की आड़ में सीमा पार संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। एटीएस की जांच में यह भी सामने आया है कि वह कई बार पाकिस्तान भी गया और वहां आईएसआई एजेंटों से संपर्क में रहा। फिलहाल, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां शहजाद के परिवार से पूछताछ कर रही हैं। शहजाद के दस्तावेज, कॉल डिटेल्स और लेनदेन की गहन जांच की जा रही है।
धर्मांतरण मामले में गुजरात पुलिस ने मारा था छापा

शहजाद की गिरफ्तारी से पहले भी टांडा सुर्खियों में आ चुका है। 2021 के अगस्त में गुजरात पुलिस की एक टीम ने धर्मांतरण मामले में टांडा निवासी मोहम्मद अहमद को रात में छापा मारकर घर से उठा लिया था। यह मामला उमर गौतम और सलाउद्दीन शेख से जुड़ा था, जिन पर अवैध धर्मांतरण और दंगों में शामिल आरोपियों को कानूनी मदद देने के लिए धर्मार्थ फंड के दुरुपयोग का आरोप था। गुजरात पुलिस के अनुसार, टांडा निवासी मोहम्मद अहमद के खिलाफ वडोदरा में दर्ज मामले में सबूत मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। दिलचस्प बात यह है कि इसी युवक को साल 2021 के जून माह में एटीएस ने भी उठाया था और उससे लगभग दस दिन तक पूछताछ की थी।

पाक कनेक्शन में अनस की भी हुई थी गिरफ्तारी : टांडा क्षेत्र के ही गांव मुतीयापुरा निवासी युवक अनस को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साल 2021 अक्टूबर में पाकिस्तानी हैंडलर्स को भारत के धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने में गिरफ्तार किया था। अनस की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा छा गया और परिजन युवक के बारे में जानकारी जुटाने के लिए भटकते रहे। परिजनों ने बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है और वह जम्मू जाकर जानकारी नहीं जुटा पा रहे। वहीं, गांव के लोग युवक की संलिप्तता से इनकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article