{"_id":"6a08d1a62e7b57161c00b33c","slug":"instead-of-disposal-a-solution-was-found-rampur-news-c-282-1-rmp1004-171140-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निस्तारण के बजाय मिली समाधान की घुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निस्तारण के बजाय मिली समाधान की घुट्टी
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 87 फरियादी, 18 का ही निस्तारण
रामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस ने एक बार फिर फरियादियों को निराश किया। टांडा में डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था,लेकिन डीएम के बीमार होने की वजह से एडीएम समाधान दिवस में पहुंचे। वहीं दूसरी ओर अन्य अफसरों की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। समाधान दिवस में 87 शिकायतें पहुंचीं,जिसमें से महज 18 का ही निस्तारण हो सका। फरियादी फिर आश्वासन लेकर मायूसी के साथ वापस लौट गए। शनिवार को आयोजित यह समाधान महज औपचारिक साबित हुआ। संवाद
संपूर्ण समाधान की यह रही स्थिति
तहसील-- -- -- -- -शिकायतें-- -- -- -- -- -- -- -- -निस्तारण
टांडा-- -- -- -- -- -- 21-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 4
विज्ञापन
सदर-- -- -- -- -- -- 18-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 3
मिलक-- -- -- -- -- -16-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 4
बिलासपुर-- -- -- -- 14-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -3
शाहबाद-- -- -- -- -- 10-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 2
स्वार-- -- -- -- -- -- -- -8-- -- -- -- -- -- -- -- -- -2
कुल-- -- -- -- -- -- -- 87-- -- -- -- -- -- -- -- -- -18
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले फरियादी
उनके ग्राम में सड़क की बहुत खराब स्थिति है। सड़क निर्माण के लिए दो बार से संपूर्ण समाधान दिवस में आ रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बृजपाल, सहरिया जवाहर टांडा
-- --
उनके ग्राम में सरकारी हैंडपंप खराब है। जिसकी शिकायत उन्होंने ग्राम प्रधान से बहुत बार कर दी। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा अबतक हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए है। पानी की टंकी भी चालू नहीं हुई है। जिसकी वजह से लोगों को पीने के पानी की बहुत दिक्कत हो रही है।
भूरा अली, ग्राम लांबाखेड़ा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ससुरालियों ने मेरे साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए मेरे भाई और माता के साथ भी मारपीट की गई तथा सामान छीन लिया गया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
मुनेश,निवासी ग्राम मुरलीवाला, थाना जसपुर उत्तराखंड
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मेरी जमीन की खतौनी में राजस्व कर्मियों ने नाम गलत दर्ज कर दिया है। खतौनी में दर्ज गलत नाम सही कराने के लिए मैं तहसील के काफी समय से चक्कर लगा रही हूं, मगर अधिकारी नाम सही नहीं कर रहे हैं।
मिथलेश देवी निवासी पिपलिया मिश्र बिलासपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेरे पति की मृत्यु हो चुकी है। मेरे ससुराल वाले मेरा काफी समय से उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसकी वजह से मैं और मेरे बच्चे परेशान हैं।
सीता निवासी कस्बा राजपुर बिलासपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मेरी कुछ भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। मैं अपनी भूमि पूरी कराने के लिए तीन साल से तहसील के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन राजस्व कर्मी मेरी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। जबकि मैं समाधान दिवस में पांच बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं।
मनफूल सिंह
निवासी ग्राम ईसानगर बिलासपुर

मेरे पति की मृत्यु हो चुकी है। बीमा राशि मुझे अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। मैं बीमा राशि हासिल करने के लिए काफी समय से तहसील के चक्कर लगा रही हूं।
रजविंदर कौर निवासी टैमरा बिलासपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मेरे पति की मृत्यु कुछ समय पहले हो चुकी है। बीमा धनराशि मुझे नहीं मिली है। मैं बीमा धनराशि पाने के लिए काफी समय से अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही हूं, लेकिन मेरी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
संतोबाई निवासी टैमरा बिलासपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मैने दो बार पीडब्ल्यूडी से संबंधित शिकायत की है। शिकायत यह है कि घर के आगे पीडब्ल्यूडी ने नाले का निर्माण किया था, लेकिन अब तक उस पर स्लिप नहीं डाला है, जिस कारण आने जाने में दिक्कत हो रही है और हादसे की आशंका बनी रहती है।
तालिब, अधिवक्ता शाहबाद
-- -- -- -- -- -- -- --
हमारे खेत पर जाने वाले चक रोड को कुछ लोगों ने जोत लिया है। अब खेत पर जाने के लिए समस्या हो रही है। पिछले तीन महीने से चक रोड से अवैध कब्जा हटवाने के लिए शिकायत कर रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
रोहन सिंह, करीमगंज शाहबाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हमारे खेत को जो चक रोड जा रहा है उसमें कुछ लोगों ने पेड़ लगा दिए है और गन्ने की फसल करने अवैध कब्जा कर लिया है। चार से महीने शिकायत को लेकर घूम रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
खूबकरन, करीमगंज शाहबाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
रामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस ने एक बार फिर फरियादियों को निराश किया। टांडा में डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था,लेकिन डीएम के बीमार होने की वजह से एडीएम समाधान दिवस में पहुंचे। वहीं दूसरी ओर अन्य अफसरों की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। समाधान दिवस में 87 शिकायतें पहुंचीं,जिसमें से महज 18 का ही निस्तारण हो सका। फरियादी फिर आश्वासन लेकर मायूसी के साथ वापस लौट गए। शनिवार को आयोजित यह समाधान महज औपचारिक साबित हुआ। संवाद
संपूर्ण समाधान की यह रही स्थिति
तहसील
विज्ञापन
टांडा
विज्ञापन
सदर
मिलक
बिलासपुर
शाहबाद
स्वार
कुल