फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Inspire Award Scheme: Only 35 applications from 630 schools

इंस्पायर अवॉर्ड योजना : 630 स्कूलों से सिर्फ 35 आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Inspire Award Scheme: Only 35 applications from 630 schools
रामपुर। शासन की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड योजना संचालित की जा रही है, लेकिन इसके प्रति बेसिक शिक्षा विभाग उदासीन बना हुआ है। जिले में बेसिक (कक्षा छह से आठ तक) के 630 स्कूलों में से अब तक महज 15 स्कूलों से 35 बच्चों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि (30 सितंबर) नजदीक होने पर भी पंजीकरण की रफ्तार बढ़ती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के कक्षा छह से आठ तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (इंस्पायर) योजना को शुरू किया गया। इसके तहत विज्ञान विषय में विशेष रुचि लेने वाले ऐसे छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए हैं, जो विज्ञान संबंधी शोध में उच्च अध्ययन करना चाहते हैं। प्रोत्साहन स्वरूप विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग की ओर से संबंधित छात्र-छात्राओं के खातों में 10,000 रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिन छात्र-छात्राओं के खाते में अवार्ड की राशि आएगी। उससे वे विभिन्न प्रोजेक्ट और मॉडल तैयार कर जिलास्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। वहां पर चयनित प्रोजेक्ट और मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। यहां चयनित होने प्रोजक्ट और मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भेजे जाएंगे। बच्चों में नवाचार की सोच विकसित करने के लिए यह एक अच्छी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या तकरीबन 60 हजार है। जिसमें अब तक 35 बच्चों ने ही आवेदन किया है। बेसिक के कुल 15 स्कूलों से ही इंस्पायर योजना के लिए आवेदन हुए हैं। जिसको लेकर बीएसए संजीव कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं से आवेदन कराएं। अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।



बयान
- इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए आवेदन कम हुए हैं। सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए बोला गया है। उम्मीद है अंतिम तिथि से पहले अच्छी संख्या में आवेदन हो जाएंगे।

--संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed