फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Inspire Award: Number of applications did not reach 400

इंस्पायर अवार्ड: 400 तक नहीं पहुंची आवेदनों की संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Inspire Award: Number of applications did not reach 400
रामपुर। इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन के लिए बेसिक स्कूलों ने इस बार कम रुचि दिखाई है। आवेदन में अब एक दिन बचा है और आवेदनों की संख्या 400 तक नहीं पहुंची है। बेसिक में महज 28 स्कूलों से इस योजना में आवेदन हुआ है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है।
विज्ञापन


बच्चों में नवाचार की सोच को विकसित करने के उद्देश्य से कक्षा छह से आठ तक अध्ययनरत बच्चों के लिए इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (इंस्पायर) योजना को शुरू किया गया है। जिसमें विज्ञान में रूचि लेने वाले ऐसे छात्र-छात्राओं से आवेदन लिए हैं, जो विज्ञान संबंधी शोध में उच्च अध्ययन करना चाहते हैं। इनको प्रोत्साहन स्वरूप दस हजार रुपये दिए जाएंगे। इस राशि से वह विभिन्न प्रोजेक्ट और मॉडल तैयार कर जिलास्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। वहां पर चयनित प्रोजेक्ट और मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। यहां चयनित होने प्रोजक्ट और मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भेजे जाएंगे। जिले में अब तक इस योजना में 380 आवेदन हुए हैं। इनमें से बेसिक के 28 स्कूलों से 40 प्रोजेक्ट पर आवेदन हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक हैं। ऐसे में आवेदन की संख्या 400 तक पहुंच जाए। इसके कम आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

-----

---पिछले वर्ष 16 बच्चों के प्रोजेक्ट हुए थे चयनित
इस योजना में पिछले वर्ष 2022 में जिले भर से 16 बच्चों को विज्ञान में नवाचार के लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। जिससे बच्चों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट बनाए थे। इनको प्रदेश स्तर पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed