फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of pollig booth

पोलिंग पार्टियों की रवानगी में न हों किसी भी प्रकार की असुविधा : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
inspection of pollig booth
रामपर। डीएम और एसपी ने रामपुर शहर स्थित नवीन मंडी परिसर पहुंचकर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत पोलिंग पार्टियों की रवानगी और ईवीएम, वीवीपैट को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित कमरे सहित विभिन्न बिंदुओं पर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही रवानगी के दौरान पोलिंग पार्टियों को असुविधा नहीं होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए पुख्ता प्रबंधन करने के लिए कहा गया। इसके लिए विधानसभा वार चिह्नित होने वाले वाहनों की अलग-अलग पार्किंग को पर्याप्त स्थान की व्यवस्था करने के लिए कहा। निजी वाहनों की पार्किंग के लिए भी मंडी परिसर अथवा आसपास के सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था हो। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि वे परिसर में व्यापक सफाई, एंटी लार्वा और छिड़काव कराएं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम और एसपी ने राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज तथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल घेर हसन खां में बनाए गए बूथों पर पहुंचकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जरूरी सूचनाओं को अंकित कराने एवं मतदान की गोपनीयता के दृष्टिगत जरूरी तैयारियां देखीं। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बूथों पर जरूरी सूचना अंकित न होने पर जिलाधिकारी ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि वे जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय कर बूथों पर जरूरी सूचना अनिवार्य रूप से अंकित करा लें। राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज में एक ही कमरे में दो बूथ होने के मामले में जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में ही अन्य सुरक्षित कमरों में बूथ के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की उपलब्धता कराएं। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed