फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of nowa hospital

नगर मजिस्ट्रेट ने नोवा व अलीगढ़ अस्पताल पर मारा छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
inspection of nowa hospital
रामपुर। नगर मजिस्ट्रेट ने सीओ सिटी के साथ नगर के दो निजी अस्पतालों पर छापा मारा। इस दौरान प्रथम दृष्टया मानक से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर भंडारण की बात सामने आई, जिस पर एसीएमओ को जांच कर मानक से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम नगर मजिस्ट्रेट राम जी मिश्र और पुलिस क्षेत्राधिकारी विद्या किशोर शर्मा ने शाहबाद गेट के निकट स्थित नोवा हॉस्पिटल और अलीगढ़ हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने हॉस्पिटल में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडरों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जहां निर्धारित मानकों से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर होने का मामला सामने आया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसीएमओ डॉ0 आरके चंद्रा को निर्देशित किया कि इन नॉन कोविड हॉस्पिटलों में मौजूद ऑक्सीजन सिलिंडरों की मानक के अनुरूप उपलब्धता की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ कही कहा कि यदि सिलिंडर मानक से अधिक पाए जाते हैं, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। जनपद में कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के साथ साथ हर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। जीवन रक्षक दवाइयों एवं ऑक्सीजन सिलेंडरों का अवैध भंडारण न होने पाए इसके लिए भी नियमित रूप से छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed