फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of fertilizer shops

जिलेभर में खाद बिक्री केंद्रों का किया गया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
inspection of fertilizer shops
रामपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य मजिस्ट्रेट अधिकारियों द्वारा जिले के उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एनपीके की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी स्वार सचिन राजपूत ने ग्राम पंचायत समोदिया स्थित खाद बिक्री केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र संचालक से एनपीके उर्वरक के स्टॉक के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखों के अनुसार स्टॉक एवं बिक्री का सत्यापन भी करवाया। केंद्र पर शासन द्वारा निर्धारित मानक एवं मूल्य पर उर्वरक की बिक्री पाई गई तथा बिक्री किए जा चुके उर्वरक का सत्यापन भी उन्होंने पीओएस मशीन के डाटा के अनुसार कराया। उपजिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत की तथा उर्वरक की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने कहा कि उन्हें निर्धारित अभिलेखों के आधार पर पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक प्राप्त हो रहा है। तहसील स्वार क्षेत्र के अंतर्गत 17 केंद्रों के माध्यम से तहसील क्षेत्र के अंतर्गत किसानों को एनपीके एवं यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। तहसील टांडा के ढक्का नगलिया गांव में संचालित हुसैन खाद भंडार का उर्वरक बिक्री संबंधी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी टांडा निधि डोडवाल के औचक निरीक्षण के दौरान इस दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर अवैध तरीके से एनपीके की बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई थी। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि दुकान के उर्वरक बिक्री संबंधी लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है तथा जांच की जा रही है। मिलक तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रठौंडा स्थित गंगवार खाद भंडार पर उपजिलाधिकारी मिलक राजेश कुमार और जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध भंडारण और भारी अनियमितताएं पाए जाने के कारण पूर्व में ही दुकान को सील कर दिया गया था। इन अनियमितताओं के चलते खाद विक्रेता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ-साथ खाद विक्रेता का उर्वरक, बीज और कीटनाशक रसायन बिक्री संबंधी लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed