फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of containment jone

जिले के नोडल अधिकारी ने लिया कंटेनमेंट जोन का जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
inspection of containment jone
रामपुर। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा जिले में बेहतर स्वास्थ्य के उपचार एवं कोविड-19 प्रबंधन के लिए नामित नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या चार एवं वार्ड संख्या 11 का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बैरिकेडिंग व्यवस्था देखी तथा कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत लोगों द्वारा किए जा रहे अनुपालन के बारे में भी स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ड में बिजली एवं पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा कलेक्शन की स्थिति के बारे में पूछा, जिस पर लोगों ने बताया कि उन्हें कोई समस्या नहीं है। वार्ड में स्थित एक खाली प्लाट में घास एवं गंदगी की साफ-सफाई के लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया तथा कहा कि पार्कों में भी पौधरोपण करते हुए आकर्षक स्वरूप प्रदान करें। इसके बाद नोडल अधिकारी ने वार्ड संख्या 11 के अंतर्गत रफत कॉलोनी का भ्रमण किया तथा कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र और अधिशासी अधिकारी इंदु शेखर मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed