फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Innova and tractor trolley collide, two killed

Rampur News: इनोवा और ट्रैक्टर ट्राॅली में भिड़ंत, दो की मौत

Sun, 22 Jun 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Innova and tractor trolley collide, two killed
मसवासी। काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात मिलक नौखरीद पुल के ऊपर इनोवा कार और धान की बोरियों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा में सवार काशीपुर निवासी दिलबाग सिंह (52) और उनके दोस्त जसविंदर सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात काशीपुर के चैती निवासी दिलबाग सिंह अपने मित्र जसविंदर सिंह के साथ रुद्रपुर से काशीपुर लौट रहे थे। मिलक नौखरीद पुल के पास सामने से आ रही धान की बोरियां लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार काशीपुर निवासी दिलबाग सिंह तथा जसविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एक निजी वाहन के जरिए काशीपुर के अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर जल्द ही सामान्य कर दिया। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed