फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Inmate dies after health deteriorates in district jail.

Rampur News: जिला कारागार में बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत

Wed, 17 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Inmate dies after health deteriorates in district jail.
रामपुर। जिला कारागार में बंद एक बंदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बंदी को मारपीट के एक पुराने मामले में 14 जून को टांडा पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जेल प्रशासन के मुताबिक, युवक शराब पीने का आदी था, शराब न मिलने पर उसकी हालत बिगड़ गई थी। मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मस्जिद कोना निवासी फैसल के खिलाफ कुछ समय पहले मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज हुआ था। टांडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 14 जून को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि जेल पहुंचने के बाद से ही उसकी तबीयत खराब रहने लगी। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे दिन उपचार के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह उसकी हालत और गंभीर हो गई। नब्ज नहीं मिलने पर जेल अधिकारियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी टांडा से रामपुर पहुंच गए। मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच की तैयारी की जा रही है।
0000
वर्जन
फैसल शराब के नशे का आदी था। जेल आने के बाद उसे शराब नहीं मिली तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। जेल के डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। -विशेष यादव, जेल अधीक्षक

0000
12 साल पुराने मामले में हुई थी गिरफ्तारी
टांडा। नगर के मोहल्ला मस्जिद कोना निवासी 38 वर्षीय फैसल की जेल में मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। फैसल को थाना टांडा पुलिस ने वर्ष 2014 के मारपीट और गाली-गलौज के मामले में जारी वारंट के आधार पर 13 जून को उसके घर से हिरासत में लिया था। 14 जून को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे रामपुर जिला जेल भेज दिया गया था। फैसल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन और रिश्तेदार रामपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed