फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   injured youngster rescue from shrikhand to rampur

श्रीखंड में घायल युवक सुरक्षित रामपुर पहुंचाया

Wed, 30 Jun 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
injured youngster rescue from shrikhand to rampur
श्रीखंड यात्रा में चोटिल युवक को स्ट्रेचर पर उठाकर पहुंचाया ज्यूरी। - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। श्रीखंड महादेव यात्रा में घायल युवक सुरक्षित रेस्क्यू कर ज्यूरी पहुंचा दिया है। रेस्क्यू टीम ने स्ट्रेचर में उठाकर दो दिनों में घायल युवक को फांचा तक पहुंचाया। यहां से घायल युवक को खनेरी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। प्रतिबंधित श्रीखंड यात्रा में चोरी छुपे यात्रा में निकले कुछ युवाओं की टोली में से एक युवक को बर्फ में फिसलने के कारण पांव में चोट आ गई थी।
विज्ञापन

वह करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर में फंस गया था। रामपुर प्रशासन ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सोमवार दोपहर बाद युवक को रेस्क्यू करने के लिए टीम को भेजा। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घायल युवक को श्रीखंड महादेव यात्रा के आखिरी पड़ाव में ढूंढने में सफलता मिली।
विज्ञापन

25 वर्षीय सचिन, पुत्र गोविंद, गांव शदेड़ी कांगल, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला को वीरवार को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित ज्यूरी पहुंचाया और उसे उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया घायल युवक को प्रशासन की भेजी रेस्क्यू टीम ने रामपुर पहुंचा दिया है। उन्होंने प्रतिबंधित श्रीखंड यात्रा पर जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed