{"_id":"57e584f54f1c1b9275a826e4","slug":"injured-azgar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर को जख्मी कर नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर को जख्मी कर नदी में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्वार के रजानगर गांव में अजगर सांप का देखने उमडी भीड़
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम रजानगर में खेत में काम कर रहे किसान अजगर को देखकर सहम गए। खेतों में काम कर रहे किसानों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने सांप को घायल कर दिया और उसे एक बोरे में भरकर भूका नदी में छोड़ दिया।
क्षेत्र के ग्राम रजानगर गांव में किसान अकबर अली खेत में धान की कटाई करा रहा था, इसी बीच खेत में काम कर रहे अख्तर अली की नजर खेत में पड़े लगभग 12 फिट लंबे व 60 किलो वजनी दुर्लभ अजगर सांप पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने वहां से भाग कर ग्रामीणों को सूचना दी और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अजगर सांप को घायल कर दिया।
बाद में कुछ ग्रामीणों ने ब-मुश्किल रस्सी में बांधकार बोरे में भर भूका नदी में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। वन विभाग को इसकी सूचना तक नहीं दी गई।