{"_id":"5f76206b8ebc3e9bd760c11f","slug":"industrial-jone-should-established-in-district-rampur-news-mbd364571224","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में स्थापित हो औद्योगिक जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में स्थापित हो औद्योगिक जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने रामपुर में औद्योगिक जोन की स्थापना करने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने उपायुक्त उद्योग को ज्ञापन सौंपा। साथ ही रामपुर में आर्थिक बदहाली दूर करने में मदद करने की मांग की है।
गुरुवार को व्यापारी रोशन बाग स्थित जिला उद्योग केंद्र पहुंच गए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त उद्योग एसके वर्मा को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गिरती हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए व्यापार और उद्योगों के हित में घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन रामपुर में इसके बाद भी उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यहां कोई औद्योगिक क्षेत्र नहीं है। इसी वजह से उद्योगों के मामले में कभी प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने वाला रामपुर आज बदहाल है। यहां के युवा बेरोजगार हैं। संसाधनों के अभाव में युवाओं को रोजगार तलाशने के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रामपुर की यह बदहाली दूर हो सकती है। इसके लिए रामपुर में एक बड़ा औद्योगक जोन बनाया जाए, जहां आकर उद्यमी और व्यापारी उद्योग स्थापित कर सकें और यहां के युवाओं को उन उद्योगों के जरिए रोजगार मिल सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, महफूज हुसैन, विजय अग्रवाल, मोहन अरोरा, नजमी खान, हिमांशु चौधरी आदि उपस्थित रहे।