{"_id":"5e41a0908ebc3ee58f7f6027","slug":"indpection-of-distrit-hospital-rampur-news-mbd339441244","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ने सोमवार सुबह जिला पुरुष व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई, साथ ही सफाई कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं।
सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ने पहले महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था हर जगह दुरस्त रखने की मांग की। जिला पुरुष अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके बाद सीएमओ-सीएमएस की मौजूदगी में बैठक की। जिसमें ठेके पर कार्य कर रहे सफाई कर्मियों के शोषण की बात सामने आई। कई सफाई कर्मियों की पासबुक में पिछले कई माह से पांच-पांच हजार रुपये मानदेय भुगतान नहीं पाया गया, जबकि ठेकेदार के प्रतिनिधि ने सभी ठेका सफाई कर्मियों को पांच-पांच हजार रुपये प्रति माह दिए जाने की बात कही थी। जबकि सीएमओ-सीएमएस रामपुर को पत्र लिखकर ठेका सफाई कर्मियों को 7200 रुपये दिए जाने की बात कही गई थी। मानदेय भुगतान में अनियमितता के साथ ही सफाई कर्मियों के पीएफ का भी कोई हिसाब नहीं मिला। जिस पर उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित मानदेय का भुगतान करने के निर्देश दिए साथ ही इस प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की भी बात कही। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा, कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. प्रभारानी, रामबाबू शर्मा, भीम अनार्य, शाकिर अली, दिलशाद पाशा, आकाश आनंद आदि मौजूद रहे।