फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Indian Army respected Sindoor: Aulakh

भारतीय सेना ने रखा सिंदूर का सम्मान : औलख

Fri, 23 May 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Indian Army respected Sindoor: Aulakh
बिलासपुर (रामपुर)।
विज्ञापन

नगर में बृहस्पतिवार को सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के नेतृत्व में निकली यात्रा पर जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा की। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता व वंदे मातरम सहित देशभक्ति के नारे लगाए।
राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने सिंदूर ऑपरेशन के तहत देश की सेना ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर सिंदूर का सम्मान किया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के नेतृत्व में नगर व क्षेत्र के लोग केमरी तिराह स्थित पटेल चौक के पास इकट्ठा हुए। राज्यमंत्री ने पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यात्रा में सबसे आगे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लाॅक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, मिलक ब्लाॅक प्रमुख अर्चना गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार व डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष देवकरन गंगवार चल रहे थे। यात्रा में शामिल डीजे पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे। डीजे के पीछे स्कूली बच्चे व यात्रा में शामिल भाजपाई व अन्य लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा नैनीताल हाईवे से मुख्य चौराहा, सिनेमा रोड होती हुई भगवान महावीर मार्ग से होकर मोहल्ला साहूकारा स्थित पुरानी रामलीला ग्राउंड पहुंची। यहां जनसभा हुई, जिसके बाद यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रविंद्र यादव रवि, सुनील गुप्ता, संतोख सिंह खैहरा, निवेदिता मित्तल, नगर मंडल अध्यक्ष अंगनलाल राजपूत, मिलक ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, रजनीश पटेल आदि मौजूद रहे।

केमरी में भी तिरंगा यात्रा की धूम
केमरी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर क्षेत्र के कई गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव रहसेना में ग्राम प्रधान सरजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। गांव चकिया हयातनगर में ग्राम प्रधान कुंवरपाल प्रजापति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने घरों की छत से यात्रा पर फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। गांव रामनगरिया में भाजपा नेता राकेश बाबू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण गांव में एकत्र हुए। हाथों में तिरंगा लेकर सेना के सम्मान में जयकारे लगाते हुए यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed