फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Income tax investigation continues for the third day in the companies of the brother-in-law of former SP MP.

Rampur News: पूर्व सपा सांसद के समधी की कंपनियों में तीसरे दिन भी आयकर की जांच जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Income tax investigation continues for the third day in the companies of the brother-in-law of former SP MP.
रामपुर। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने तीसरे दिन भी तीन प्लाईवुड फैक्टरियों की जांच जारी रखी है। टीम रुद्रपुर उत्तराखंड स्थित प्लाईवुड कंपनी से लेनदेन के प्रपत्रों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार आयकर की टीम इसी मामले में बरेली, रुद्रपुर की कंपनियों का भी सर्वे कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से आए छह बड़े अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह से एनजी प्लाईवुड, एमएन इंडस्ट्रीज और एमआई इंडस्ट्रीज फैक्टरियों की जांच कर रही है। ये फैक्टरियां रामपुर के बड़े व्यापारी मुनन खां और नईम खां उर्फ बबलू की हैं। बबलू मुरादाबाद के सपा के पूर्व सांसद के समधी हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार रुद्रपुर, बरेली सहित देश की कई कंपनियों की आयकर की जांच चल रही हैं। एक कंपनी की जांच में आयकर चोरी का मामला सामने आने के बाद उनको कच्चा माल देने वाली कंपनियों की जांच चल रही है। शनिवार को टीम ने कंपनी के दोनों मालिकों से लंबी पूछताछ की है। रुद्रपुर स्थित प्लाईवुड कंपनियों को बेचे गए कच्चे माल के प्रपत्रों की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों से खरीदे गए कच्चे माल और उनको किए गए नकद भुगतान के बारे में भी जानकारी ली है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
----


लंबी जांच की जिले में हो रही है चर्चा
तीन दिन से चल रही आयकर की जांच में शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इस जांच को आजम खां की जांच से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि आजम खां के ठिकानों में पूर्व में आयकर का छापा पड़ा था। टीम यहां तीन दिन रुकी थी, तब भी टीम को कुछ नहीं मिला था। चर्चा है कि यहां भी टीम को कुछ नहीं मिल रहा है इस कारण देर लग रही है। ----


टीम का खाना बाहर से आ रहा है

आयकर की टीम की गाड़ियां सिर्फ खाने के पैकेट लेने ही बाहर आ रही हैं। कैंपस में सीआरपीएफ का पहरा है। श्रमिकों का कहना है कि जांच के कारण फैक्टरी बंद है। इस कारण वह भी खाली बैठे हैं। बताया कि टीम ड्राइवरों के माध्यम से खाने के पैकेट मंगा रही है। इसके अलावा कोई अधिकारी-कर्मचारी बाहर नहीं निकल रहा है। किसी को भी फोन में बात करने नहीं दिया जा रहा है। श्रमिकों को अंदर-बाहर जाने की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed