फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In two years, Dr. Suman changed the picture of Ahmednagar Kheda school.

Rampur News: दो साल में डॉ. सुमन ने बदल दी अहमदनगर खेड़ा के स्कूल की तस्वीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
In two years, Dr. Suman changed the picture of Ahmednagar Kheda school.
रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए चयनित 75 शिक्षकों की सूची बुधवार को देर शाम जारी कर दी गई। इसमें जिले से चमरौआ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अहमद नगर खेड़ा में प्रधानाध्यापिका के रूप में तैनात डॉ. सुमन अरोड़ा को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से बुधवार देर रात को एक पत्र जारी किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से एक-एक शिक्षक का नाम राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया है। जिले से यह पुुरस्कार चमरौआ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अहमद नगर खेड़ा में प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अरोड़ा को मिला है।
विज्ञापन

इस विद्यालय में उन्होंने वर्ष 2018 में सहायक अध्यापक के रूप में तैनाती पाई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में वह विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनीं। डॉ. सुमन अरोड़ा ने बताया कि डेढ़ साल के अंदर उन्होंने अपने विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के सारे 19 पैरामीटर पूरे कराए हैं। विद्यालय में दो स्मार्ट क्लासें चल रही हैं। आधुनिक विज्ञान व कंप्यूटर की प्रयोगशाला बनी हुई है। बीएसए संजीव कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षिका को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed