फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   imran conection

रामपुर से जुड़े हैं इमरान खान की कामयाबी के तार 

Fri, 27 Jul 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 27 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पाकिस्तान में नये प्रधानमंत्री के लिए इमरान खान की ताजपोशी लगभग तय हो गई है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मतदान के तीसरे दिन अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 119 सीटों पर जीत दर्ज की है। इमरान खान की पार्टी को जो जीत हासिल हुई है उसमें अहम भूमिका पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की है। कसूरी रामपुर के नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के मामा हैं।  

खुर्शीद महमूद कसूरी 2002 से 2007 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री रहे हैं। कसूरी इन दिनों इमरान खान के मुख्य सलाहकार हैं।  वहां संपन्न हुए चुनावों में कसूरी ने ही चुनाव की रणनीति तैयार की थी। कसूरी का रामपुर से भी ताल्लुक है, वह लोहारू परिवार से संबंध रखते हैं और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के रिश्ते में भाई लगते हैं। पिछले दिनों नवेद मियां के बेटे की शादी में भी कसूरी शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


नवेद मियां जब भी पाकिस्तान जाते हैं, कसूरी के मेहमान होते हैं। नवेद मियां ने बताया कि वह सितंबर माह में पाकिस्तान जाने वाले हैं, जहां वह कसूरी के साथ-साथ इमरान खान से भी मुलाकात करेंगे। नवेद मियां के मुताबिक कसूरी इमरान खान के मुख्य सलाहकार हैं। इस स्थिति में दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार आने की संभावना है, क्योंकि कसूरी साहब भारत-पाक के बीच अच्छे रिश्तों के पक्षधर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed