फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   immam of jama masjid apeal to people

कोरोना वायरस से बचाव को जामा मस्जिद के इमाम ने की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
immam of jama masjid apeal to people
रामपुर। कोरोना वायरस से बचाव एवं इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती महबूब अली ने लोगों से अपील की है। उन्होंने वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती महबूब अली ने कहा कि कोरोना वायरस हाथ मिलाने या किसी प्रकार संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे में हुकूमत की ओर से जो एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं उनमें सभी लोग सहयोग करें। उन्होंने कहा कि घरों में ही रहे और बेवजह गली मोहल्लों और सड़कों पर भीड़ जमा न करें। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए सुझावों एवं निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी चार या पांच लोग से ज्यादा जमा न हों। शादी ब्याह में भी सादगी का ध्यान रखें और कम से कम लोग शामिल रहें। उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है लिहाजा एहतियात बरते और घरों में ही रहें, और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में हुकूमत और प्रशासन का सहयोग करें। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती महबूब अली ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अगर आगे भी हुकूमत या प्रशासन बाजार बंद करवाता है तो उसमें सहयोग करें और एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed