{"_id":"68c126c8df052404b00f3b7a","slug":"imam-sent-to-jail-for-misbehaving-with-a-woman-action-taken-by-rampur-police-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला को बेहोश किया, फिर अकेले देख इमाम ने कर दी गंदी हरकत, पुलिस ने भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला को बेहोश किया, फिर अकेले देख इमाम ने कर दी गंदी हरकत, पुलिस ने भेजा गया जेल
Wed, 10 Sep 2025 12:51 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:51 PM IST
सार
महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने उस पर बेटियों के साथ भी गलत हरकत करने का भी आरोप लगाया था। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
विस्तार
स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद के इमाम पर महिला ने दुष्कर्म और उसकी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार इमाम ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर गलत काम किया। इसके साथ ही वीडियो बनाकर धमकी दी।
विज्ञापन
एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने इमाम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार करीब छह महीने पहले रात में तबीयत खराब होने पर वह इमाम गुलाम हुसैन निवासी मधुपूरा के पास ताबीज लेने गई थी। इमाम ने उसे मस्जिद के सटे कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
होश आने पर वह निर्वस्त्र मिली। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इमाम ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा।विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद भी वह उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
27 अगस्त की रात इमाम आठ-दस लोगों के साथ उसके घर में घुसा और उसकी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार मचने पर धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया।
एसपी से शिकायत करने पर ही केस दर्ज हुआ और इमाम को गिरफ्तार किया गया। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इमाम गुलाम हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।