फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Imam murder case: Ajmer police left after interrogation

इमाम हत्याकांड : पूछताछ के बाद रवाना हुई अजमेर पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Imam murder case: Ajmer police left after interrogation
रामपुर। 27 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर शरीफ के थाना रामगंज क्षेत्र के दौराई गांव के मोहल्ला कंचन नगर स्थित मोहम्मदी मस्जिद में शाहबाद के रायपुर गांव निवासी इमाम मोहम्मद माहिर (29) की हत्या की गई थी। हत्याकांड के खुलासे को लेकर अजमेर पुलिस दो दिनों तक गांव में पूछताछ करती रही। शुक्रवार को अजमेर पुलिस की टीम रवाना हो गई। इमाम मोहम्मद माहिर की तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इमाम मोहम्मद माहिर इसी मोहम्मदी मस्जिद में पिछले साल अक्तूबर से इमामत कर रहे थे। इस हत्याकांड में पूछताछ करने के लिए बृहस्पतिवार तड़के राजस्थान के अजमेर की पुलिस शाहबाद के रायपुर गांव पहुंच गई थी। दो दिनों तक लगातार पूछताछ के बाद राजस्थान की पुलिस शुक्रवार शाम को अजमेर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

अजमेर पुलिस ने दो दिनों तक अलग-अलग एंगल पर पड़ताल की और गांव में भी कुछ लोगों से पूछताछ की। वहीं इमाम मोहम्मद माहिर के साथ मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों से भी पूछताछ की गई है। इन दो दिनों में परिजनों ने पुलिस को कुछ अहम जानकारी दी है। परिजनों का कहना है कि मदरसे में जो दूसरे शिक्षक थे, उनसे भी इमाम का विवाद था। परिजनों ने हत्या के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed