{"_id":"69e7d42e72dd1f4c220d1a2e","slug":"illegal-occupation-removed-from-new-fallow-land-in-maswasi-rampur-news-c-15-1-mbd1058-883270-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मसवासी में नवीन परती भूमि से अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मसवासी में नवीन परती भूमि से अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर पंचायत की नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मंगलवार दोपहर प्रशासन ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।
नगर मसवासी के मोहल्ला भूबरा स्थित गाटा संख्या-1248 की नवीन परती भूमि पर मोहम्मद रफी ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर स्थाई निर्माण करा लिया गया था। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कब्जा हटाने के लिए चार बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार लोकेश कुमार के नेतृत्व में ईओ आशुतोष सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण, जिसमें बाउंड्री वॉल और शौचालय शामिल थे, को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मकान स्वामी और उसके परिजनों ने विरोध करते हुए टीम से तीखी नोकझोंक हुई। ईओ आशुतोष सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण के बाद मलबे को भी नगर पंचायत टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। ब्यूरो