{"_id":"667cb18d21ec0c37870a3fe4","slug":"illegal-mining-action-taken-against-216-vehicles-fine-of-rs-7713-lakh-collected-rampur-news-c-282-1-rmp1004-124552-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन : 216 वाहनों पर कार्रवाई, 77.13 लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन : 216 वाहनों पर कार्रवाई, 77.13 लाख रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 216 वाहनों पर कार्रवाई हुई है, जबकि 77.13 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने साफ किया किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही भारी वाहनों पर डैशकैम का इस्तेमाल किया जाए। बैठक में खनन अधिकारी ने बताया कि फरवरी से मई तक निर्धारित लक्ष्य 15.64 करोड़ के सापेक्ष 39.52 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई जो कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 252.68 प्रतिशत है।
बताया कि जिले में संचालित स्टोन क्रशरों पर अवैध भंडारण पर 2.84 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि छह स्टोन क्रशरों के खिलाफ अर्थदंड जमा न कराए जाने पर कुल 2.15 करोड़ रुपये की आरसी भी जारी की जा चुकी है। अब तक 216 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 77.13 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया है। अवैध खनन के खिलाफ कुल 19 प्रकरणों में 76.09 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
जनपद में स्थापित चैक गेटस के माध्यम से अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर कार्यवाही करते हुए कुल 138 वाहनों पर चालान करते हुए 22.74 लाख रुपये की वसूली की गई। जबकि कुल 433 वाहनों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि टास्क फोर्स के सभी सदस्य अपने-अपने निर्धारित चेक प्वाइंट पर उपस्थित रहकर सघन चेकिंग की करें।