फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   illegal mining

सुल्तानपुर पट्टी से रामपुर तक अवैध खनन फिर शुरू

Mon, 24 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/मसवासी। 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/मसवासी।  Updated Mon, 24 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कोसी नदी में सुल्तानपुर पट्टी से लेकर रामपुर शहर तक अवैध खनन तेजी के साथ शुरू हो गया है। खनन धंधेबाज और पुलिस की डीलिंग की वजह से रातों रात जेसीबी चल रही है। डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियों से खनन ढोया जा रहा है, लेकिन पुलिस आंख बंद करके बैठी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खनन को सख्ती के साथ रोके जाने के आदेश रामपुर में पुलिस और प्रशासन के लिए बौने साबित हो रहे हैं।


मसवासी पुलिस ने बीती रात छापामारा तो खनन धंधेबाजों की दो बाइकें मिली जिनको पुलिस उठा कर ले आई। जबकि कोसी नदी से अवैध खनन निकाल रहे भारी वाहनों को पुलिस ने  साठगांठ  कर छोड़ दिया। 
विज्ञापन



उत्तराखंड के बार्डर सुल्तानपुर पट्टी से लेकर रामपुर शहर तक कोसी नदी में खनन धंधेबाज जमकर खुदाई करने में लगे हैं, पूरी रात खनन चल रहा है। लेकिन पुलिस की मिलीभगत से धंधेबाज ढुलाई कर रहे हैं। मसवासी पुलिस ने शनिवार रात कोसी नदी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को ट्रैक्टर नदी से खनन निकालते मिले। पुलिस ने  खनन कारोबारियों से साठगांठ कर भारी वाहनों को छोड़ दिया। पुलिस कि छापेमारी  से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कोसी नदी क्षेत्र से खनन कारोबारियों कि दो बाइक उठाकर पुलिस चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा ने छापेमारी से  इंकार करते हुए बताया कि बरामद मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट की हैं, और पट्टीकलां के ढाबों पर खड़ी मिली थीं, जिन्हें  सीज कर दिया गया है। खनन कारोबारी दिन के बजाय पुलिस से साज बाज होकर रात को अवैध खनन निकालने को अंजाम दे रहे हैं।  जिससे अवैध खनन रोकने में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed