फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Illegal cuts on highways will be closed, strict action will be taken against those who break traffic rules

Rampur News: बंद कराए जाएंगे राजमार्गों के अवैध कट, यातायात नियम तोड़ने पर हाेगी सख्त कार्रवाई

Sun, 27 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts on highways will be closed, strict action will be taken against those who break traffic rules
रामपुर। नगर विधायक आकाश सक्सेना और डीएम जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने एनएचएआई को निर्देशित किया कि राजमार्गों पर अवैध कटों को बंद कराया जाए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम जोगिंदर सिंह ने सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट के विषय में समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने एनएचएआई को निर्देशित किया कि जिन ब्लैक स्पॉट पर अभी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता से कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने मानक विहीन व बिना लाइसेंस चलने वाले ई-रिक्शा चालकों की लगातार चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए। डीएम ने कहा कि एक ही व्यक्ति के खिलाफ बार-बार चालान के मामले में उस व्यक्ति के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबन व जुर्माने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर भारी वाहनों के लिए लेन ड्राइविंग के साथ-साथ उन्हें बाएं लेन में चलने के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएं, जिससे नेशनल हाईवे पर राॅन्ग साइड से ओवरटेकिंग न हो और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
बैठक में एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव, पीटीओ होरी लाल वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी समेत तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed