{"_id":"69139eebee4ea1b09e03b922","slug":"if-the-power-system-does-not-improve-officials-should-be-ready-for-action-dm-rampur-news-c-15-1-mbd1058-769112-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे अधिकारी : डीएम
विज्ञापन
रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हो रही बिजली संबंधी शिकायतों पर गंभीर चिंता जताई और शिकायत निवारण में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को समय पर सुना नहीं जा रहा है और विभागीय स्तर पर अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी नियमित रूप से बैठकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में चाइनीज मांझे के उपयोग पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मांझे का उपयोग या बिक्री करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।