फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   If the goat was stolen, why was it not recovered: Azam

बकरी चोरी हुई तो बरामद क्यों नहीं हुईं : आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
If the goat was stolen, why was it not recovered: Azam
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने अपने ऊपर पर दर्ज मामले में फिर से सफाई पेश की। कहा कि यदि बकरी चोरी हुई तो बरामद क्यों नहीं हुई। कहा कि उन पर दर्ज मुकदमे पूरी तरह फर्जी हैं।
विज्ञापन

कोर्ट में पेश होने के बाद सपा नेता आजम खां मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर पर दर्ज बकरी व भैंस चोरी के मामलों का जिक्र किया। कहा कि उनके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए गए जो सत्य से परे हैं। यतीमखाना बस्ती मामला हो या फिर डूंगरपुर केस। सरकारी कॉलोनी बन गई,जिसके तीन साल बाद मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

बकरी चोरी, भैंस चोरी ही नहीं बल्कि लूट व डकैती जैसे मामले दर्ज किए गए हैं। जहां चोरी का मामला दर्ज होना चाहिए था,वहां लूट व डकैती का मामला दर्ज किया गया। इससे साफ हो जाता है कि उनके खिलाफ क्या चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बकरी व भैंस चोरी हुई, तो बरामद क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

आजम से मिलने पहुंचे इरफान सोलंकी व नसीम सोलंकी
सपा नेता आजम खां से मुलाकात करने के लिए कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी अपनी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के साथ उनके आवास पर पहुंचे। करीब घंटे भर की मुलाकात हुई। सियासी घटनाक्रम व ताजा हालात पर भी चर्चा की। बाद में इस दौरान इरफान सोलंकी ने मीडिया से भी बात की। कहा कि यह मुलाकात उनकी सियासी नहीं बल्कि निजी मुलाकात है। सपा नेता आजम खां उनके पिता के समान हैं। कहा कि उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं, वह भी जेल में थे। सपा नेता पर दर्ज मुकदमे सियासी हैं। कहा,जो हो रहा है कि जनता सब जानती है। जनता सही समय आने पर जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed