फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   If petrol is given without helmet then action will be taken against the pump operator

Rampur News: बिना हेलमेट पेट्रोल दिया तो पंप संचालक पर होगी कार्रवाई

Fri, 17 Jan 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
If petrol is given without helmet then action will be taken against the pump operator

विज्ञापन
रामपुर। पेट्रोल पंप संचालकों ने अब हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में शासन के निर्देश नो हेलमेट-नाे फ्यूल के बारे में जानकारी दी गई और निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान संचालकों ने पंप से बैंक तक कैश ले जाने वाले सहयोगी की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की भी मांग उठाई।
डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र ने पंप संचालकों से स्पष्ट कहा कि बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं देंगे। यदि बिना हेलमेट के बाइक सवार को किसी पंप पर पेट्रोल देते पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पंप संचालकाें से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने का प्रयास है। इसमें वह भी सहयोग करें।
विज्ञापन


होर्डिंग्स लगाएं, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखें

डीएम ने पंप संचालकों से अगले सात दिनों के भीतर पेट्रोल पंप परिसर में नो हेलमेट-नाे फ्यूल लिखे होर्डिंग्स लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि पंप संचालक यह भी तय करें कि उनके प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं, ताकि किसी विवाद की स्थिति में फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा सके। उधर, एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 70 प्रतिशत मौतें हेड इंजरी से हो रही हैं और उसमें बाइक सवार ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मांग भी उठी

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद गुप्ता व महासचिव कृपा शंकर पांडेय ने डीएम से शस्त्र के लाइसेंस जारी करने की मांग उठाई। पंप संचालक सर्वजीत सिंह ने कहा, पंप से कैश ले जाने वाला व्यक्ति असुरक्षित रहता है। इस दौरान पंप संचालक ओम प्रकाश शर्मा, केमरी के गौरव जीत सिंह, कृपाशंकर यादव, अमरीश कुमार पटेल, सत्यवीर सिंह भी थे। केमरी फ्यूल सेंटर पंप संचालक सर्वजीत सिंह ने एआरटीओ से कहा कि ड्रइविंग लाइसेंस में थोड़ी सख्ती बरती जाए, प्रकरण लंबित न रखे जाएं। दो-तीन महीने में स्लाॅट मिल रहा है। इस पर एआरटीओ ने कहा कि स्लॉट की अलग बात है, उसकी एक लिमिट है। फिलहाल, उनके कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस का कोई आवेदन लंबित नहीं है और जो भी लाइसेंस जारी होगा वह एक प्रक्रिया पूरी करके ही होगा।


टीबी रोगी की करेंगे देखरेख
जिले में 146 पेट्रोल पंप हैं। इन सभी पंप संचालकों से डीएम ने एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने का अनुरोध भी किया है। निक्षय मित्र बनने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म भी दिए हैं। जिसे भरकर पंप संचालक प्रशासन को देंगे। संचालक टीबी रोगी की देखरेख में उसका फॉलोअप भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed