फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   id milldunvi

ईद मिलाद उन नबी से पहले रोशन हुईं मस्जिदें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
id milldunvi
रामपुर। मुसलमानों के नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ के जन्मदिन आज मनाया जाएगा। इस दिन को ईद मिलाद-उन-नबी के तौर पर मनाया जाता है। इसकी पूर्व संध्या पर मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों को सजाया और झालरें सजाईं। इसके साथ ही मस्जिदों और मदरसों पर भी झालरों से रोशनी की गई। बाजारों में भीड़भाड़ रही। लोगों ने धार्मिक झंडों की खरीदारी की और घर व वाहनों के साथ ही मदरसों व मस्जिदों पर लगाए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के बीच बृहस्पतिवार शाम को बाजारों से लेकर मस्जिद-मदरसों व घरों तक पर ईद मिलाद-उन-नबी की रोशनी नजर आई। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुपालन में इस बार जुुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन भी सीमित लोगों के साथ किया जाएगा। काजी ए शरया के साथ ही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने भी लोगों से कहीं भी अधिक भीड़ न लगाने और घरों में ईद मिलाद उन नबी मनाने और रोशनी कर गरीब-जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। वहीं ईद मिलाद उन नबी से पहले शहर में बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने सामान खरीदा और युवाओं ने धार्मिक झंडे आदि खरीदे। लोगों ने घरों में झालर लगाकर रोशनी की और झंडे लगाए। पूर्व संध्या पर मस्जिदों और मदरसों पर भी रोशनी की गई। वहीं, दूसरी ओर शाहबाद में भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ईद मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मस्जिदें रंग बिरंगी रोशनी की झालरों से सजी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed