Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   I have never seen such a fierce battle like the Bengal elections: Raza Murad

बंगाल चुनाव जैसा घमासान कभी नहीं देखा : रजा मुराद

Sat, 02 May 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 02 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
I have never seen such a fierce battle like the Bengal elections: Raza Murad
रामपुर। मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि आज फिल्में दिल से कम दिमाग से ज्यादा बन रही हैं। यही वजह है कि पुरानी फिल्मों की छाप आज भी लोगों के दिल तक है। उन्होंने बंगाल चुनाव पर कहा कि बंगाल चुनाव जैसा घमासान कभी नहीं देखा।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता रजा मुराद इन दिनों रामपुर आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने फिल्मी जगत से लेकर राजनीति जगत से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। कहा कि मुंबई उनकी कर्मभूमि है, जबकि रामपुर जन्मभूमि। रामपुर से उन्हें बेहद लगाव है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज की फिल्मों में और पुरानी फिल्मों में काफी अंतर है। बदलते दौर में कुछ बातें अच्छी भी हैं और कुछ अच्छी नहीं हैं। आज कास्टिंग एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन उनके जमाने में हीरो ही सब कुछ होता था। हीरो ही हीरोइन, विलेन और म्यूजिक डायरेक्टर के नाम का सुझाव देता था और उसके सुझाव को अनदेखा करने की हिम्मत किसी की नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति अपना काम कर रहा है। पहले सेट पर कोई लड़की नहीं होती थी, जबकि आज हर विभाग में लड़कियां काम कर रही हैं। पहले गुरु दत्त, विमल रॉय, महबूब खान, वी शांताराम, राज कपूर जैसे लोग इंडस्ट्री के पिलर रहे हैं और वे फिल्में दिल से बनाते थे। आज फिल्में दिल से कम और दिमाग से ज्यादा बन रही हैं।

हालांकि आज यह अच्छी बात है कि हर काम बेहतर प्लानिंग से हो रहा है, जबकि उस समय कई बार सेट पर ही डायलॉग लिखे जाते थे। कई बार हीरो देर रात तक पार्टी करता था और अगले दिन दो बजे सेट पर पहुंचता था, तब भी कोई कुछ नहीं कहता था। आज के एक्टर काफी अनुशासित हैं।
उन्होंने सियासत में एंट्री से इन्कार किया। साथ ही बंगाल चुनाव पर कहा कि ऐसा घमासान पहले कभी नहीं देखा, नतीजों में साफ हो जाएगा कि सत्ता किसकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed