फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   I don't know, I just heard Akhilesh is coming to meet me: Azam

पता नहीं, बस सुना है मुझसे मिलने आ रहे अखिलेश : आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
I don't know, I just heard Akhilesh is coming to meet me: Azam
रामपुर। अखिलेश यादव के रामपुर आगमन से पहले आजम खां ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के आने का कोई कार्यक्रम मेरे पास तो नहीं है, लेकिन सुना है कि वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। कहा कि यह आप सभी का प्यार है कि एक मुर्गी चोर से मिलने आज अखिलेश अा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा घर कोई खरीद ले क्योंकि उनको 34 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना है।
विज्ञापन

सपा मुखिया बुधवार को रामपुर आ रहे हैं। इससे पहले सपा नेता आजम खां ने बुधवार की शाम को एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि सुना है कि अखिलेश यादव आ रहे हैं। वह मुझसे से ही मिलने आ रहे हैं। वह सिर्फ मुझसे ही मिलेंगे और किसी से नहीं। सपा नेता ने कहा कि अखिलेश समेत अन्य समर्थक आ रहे हैं तो यह उन सबका बड़पन्न है कि वह एक बकरी व मुर्गी चोर से मिलने आ रहे हैं। उनको एक ही मुकदमे में 21 साल की सजा हुई। 34 लाख रुपये का जुर्माना भरना है। उन पर 104 मुकदमे हैं। एक मुर्गी चोर व बकरी चोर कितना जुर्माना दे सकेगा। इसलिए मीडिया के माध्यम से यह कहना चाहूंगा कि मेरा घर कोई खरीद ले, ताकि जुर्माना भरा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला नदवी पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। उनके यहां न आने के सवाल पर कहा कि वह उनको नहीं जानते। यह मेरी बड़ी बदनसीबी कि वह इतने बड़े आलिम को नहीं जानते। मैं उनको जानता ही नहीं हूं। उनकी बात हमारे सामने न करें। इससे पहले आजम से मिलने के लिए कई समर्थक यहां पहुंचे। यहां दिन भर समर्थकों के आने का सिलसिला जारी रहा। सपा नेत्री सुमैया राणा ने भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed