फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hyderabad team reached final after defeating Saharanpur 3-0

सहारनपुर को 3-0 से हराकर हैदराबाद की टीम फाइनल में पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad team reached final after defeating Saharanpur 3-0
टांडा (रामपुर)। नगर में चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमी फाइनल मैच में हैदराबाद ने सहारनपुर को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में हैदराबाद का मुकाबला अब मेरठ के साथ होगा।
विज्ञापन

नगर के स्वर्गीय मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑल इंडिया फुटबाल कप में हैदराबाद और सहारनपुर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। आक्रामक खेल दिखाते हुए चौथे मिनट में ही हैदराबाद के सेंटर फारवर्ड जोए ने पहला गोल दाग दिया। सहारनपुर ने जवाबी आक्रमण के साथ अच्छा खेल दिखाया, लेकिन मिले अवसरों को गोल करने में असफल रहा। हैदराबाद ने अवसरों का लाभ उठाते हुए 20 वें मिनट में और 56 वें मिनट में गोल दागकर मैच में 3-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद अंत तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी और हैदराबाद ने 3-0 से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हैदराबाद के सेंटर फारवर्ड जोए को टूर्नामेंट कमेटी के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मकसूद लाला व कमेटी अध्यक्ष अलीम अली दिया। रविवार को मेरठ और हैदराबाद के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा। मैच रेफरी, भूमीष पाठक लाइन मैन रियाजुद्दीन व उदय वीर रहे। कमेंट्रेटर मुहम्मद सईद सागर, नफासत अली, व स्कोरर गौहर अली रहे। इस मकसूद लाला, हाजी मुशर्रफ, जाहिद कैलिस, मोहम्मद शफीक, अफजाल, मोहम्मद अकरम, हाफ़िज सबूर, अश्वनी वर्मा, मास्टर सगीर, आशीष वर्मा, हाजी जमील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed