फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband killed his teacher wife by suffocating her.

Rampur News: पति ने मुंह दबाकर की थी शिक्षिका पत्नी की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Husband killed his teacher wife by suffocating her.
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


हत्या की यह वारदात शनिवार रात सिविल लाइंस की शिव विहार काॅलोनी की है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराये पर रहती थीं। कॉलोनी के लोगों के अनुसार सोमवार की सुबह दूध वाला आया और उसने कई आवाजें दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर दूध वाले ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी। एकता का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि मुंह दबाकर दम घुटने से हुई थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शनिवार को राहुल रामपुर आया था। उसकी पत्नी और बेटा घर में ही थे। इसके बाद उन्होंने शॉपिंग की। देर रात पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसकी बहस हुई और उसने मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।

कहा कि पूछताछ में राहुल ने मुंह दबाकर हत्या की बात कबूली भी है। बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


-------------------



नशे का आदी है राहुल, तीन बार जा चुका नशा मुक्ति केंद्र

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि राहुल नशे का आदि है। वह पूर्व में भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो चुका है। सोमवार को हत्या के बाद वह मेरठ में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed