{"_id":"68ab7778640a91d3360bd628","slug":"husband-gave-dowry-for-his-wife-brother-in-law-molested-her-case-filed-against-six-rampur-news-c-282-1-rmp1016-152124-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज के लिए पति ने दिया तलाश, जेठ ने की छेड़खानी, छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज के लिए पति ने दिया तलाश, जेठ ने की छेड़खानी, छह पर केस
विज्ञापन
शाहबाद(रामपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को अमानवीय यातनाएं झेलनी पड़ीं। आरोप है कि पति ने उसे सिगरेट से दागा और जेठ ने छेड़खानी की। बाद में विवाहिता को उसके मायके में ही तीन तलाक दे दिया गया।
नगर निवासी एक युवती की शादी 14 जून 2020 को पटवाई थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता के अनुसार, शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले लगातार दहेज में बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये नकदी की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे।
विवाहिता ने बताया कि जेठ उसके कमरे में घुसकर छेड़खानी करता था और शिकायत करने पर सास गाली-गलौज करती थी। एक बार उस पर पेट्रोल डालकर जान लेने की कोशिश की गई। पति पर सिगरेट से दागने का आरोप लगाया है। बाद में ससुराल वालों ने मासूम बच्चे समेत उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
16 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे पति समेत कई लोग उसके मायके पहुंचे और फिर से दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसकी मारपीट की गई और पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।