{"_id":"605793e38ebc3e590f3ced15","slug":"husband-arrested-rampur-news-mbd3837743125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 326, 506 और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
शनिवार को एक महिला परिजनों के साथ मिलक कोतवाली पहुंची थी। महिला ने अपने पति पर जो आरोप लगाए उन्हें सुनकर पुलिस दंग रह गई। सभ्य समाज में ऐसी हरकत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दो साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करता था। वह उस पर शक भी करता था। शनिवार सुबह पति ने उसे कमरे में बंद कर जमकर पीटा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या का प्रयास किया। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो नशे में धुत पति ने उसके निजी जननांग में तार से छेदन कर दिया।
इस अमानवीय कृत्य की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला मेडिकल जांच के लिए सीएचसी पर भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की स्थिति में सुधार है। उसके साथ मारपीट और निजी अंगों को क्षति पहुंचाई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी रठौंडा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपर पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।